-
Advertisement
Delhi-NCR में छाया घना कोहरा, 5 फ्लाइट्स डायवर्ट, कई ट्रेनें लेट
Last Updated on January 22, 2020 by
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली (Delhi) से सटे नोएडा और गाजियाबाद भी घने कोहर की चादर से लिपटा है। कम विजिबिलिटी की वजह से यातायात पर असर दिखाई दे रहा है। एक तरफ जहां सड़कों पर गाड़ियां रेंग रही हैं वहीं ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगी है। कोहरे की वजह से दिल्ली आने-जाने वाली 22 ट्रेनें लेट हैं, वहीं 5 फ्लाइ्स के रूट डायवर्ट (Divert) किए गए हैं। चारों और कोहरे की धुंध दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें :- कल लेट हो गए थे, आज 7 घंटे इंतजार कर केजरीवाल ने दाखिल किया नामांकन
राजधानी दिल्ली में सुबह के समय सड़क पर 50 मीटर से भी कम विजिबलिटी (Low visibility) दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में भी कोहरा बरकरार रहेगा। दिल्ली में सुबह का तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नोएडा (Noida) में सुबह सात बजे तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड बढ़ने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर भी बेहद खराब हो गया है। अनुमान है कि आगे आने वाले समय में दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता और खराब होगी।