-
Advertisement
हिमस्खलन की 2 घटनाओं में सेना और BSF के 5 जवान शहीद, गांदरबल में 5 नागरिकों की मौत
Last Updated on January 14, 2020 by Deepak
श्रीनगर। कश्मीर घाटी (Kashmir) में लगातार हो रही बर्फबारी से 10 की जान चली गई है, इनमें 5 जवान (Three soldiers lost lives) भी शामिल हैं। उत्तरी कश्मीर में हिमस्खलन (Avalanche) और भारी बर्फबारी ने पिछले 48 घंटों में जमकर तबाही मचाई है। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर (Machil Sector of Kupwara) में रिंगबाला इलाके में बर्फीला तूफान आया। 45 राष्ट्रीय रायफल के पांच जवान इस तूफान की चपेट में आ गए।
माछिल सेक्टर में बर्फ में दबने से 4 जवान शहीद हो गए। वहीं, नौगाम सेक्टर में तैनात एक बीएसएफ कांस्टेबल भी हिमस्खलन की चपेट में आने से शहीद हो गया। उधर, मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में हिमस्खलन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक पिता और उसके दो बेटे शामिल हैं।