- Advertisement -
मधुबनी। यहां पर एक महिला के साथ छेड़खानी किए जाने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। ताजा मामले में एक 5 साल के बच्चे के उपर एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बच्चे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जिसके बाद बच्चे को अदालत में भी पेश किया जा चुका है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़के की वर्तमान उम्र 7 वर्ष है और घटना उस वक्त की है, जब वह 5 साल का था। रिपोर्ट में बताया गया है कि न्यायिक पदाधिकारी मानवेंद्र मिश्र ने पहले तो लड़के को वास्तविक आरोपित होने पर संदेह व्यक्त किया। लेकिन बाद में जब लौकही पुलिस पुलिस स्कूल के हेडमास्टर से जवाब तलब किया। तब जाकर मामले की सच्चाई सामने आई।
दरअसल कुछ वर्ष पूर्व झिटकी गांव के रामेश्वर यादव के बयान पर बगलगीर पवन यादव सहित 5 लोगों पर मारपीट तथा औरत संग छेड़छाड़ की एफआइआर दर्ज की थी। इसमें 5 साल के बच्चे को भी आरोपी बनाया गया था। जांच के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के पर्यवेक्षण में भी पांचों को आरोपी दोषी करार दिया गया।
- Advertisement -