- Advertisement -
शिमला। राजधानी के उपनगर ढली थाने के तहत एक उपनगर में एक पांच वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप भी नाबालिग लड़के पर लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित नन्ही बच्ची का आईजीएमसी में मेडिकल भी करवाया गया है और इस संबंध में ढली थाना में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है।
मिली सूचना के मुताबिक नाबालिग बच्ची ने आरोप लगाया है कि दो दिन पहले वह अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान लड़का उसके पास आया और कोई चीज खोलने के बहाने कमरे में ले गया। इस दौरान उसने दुष्कर्म किया। बताते हैं कि नाबालिग बच्ची ने पुलिस के समक्ष सब कुछ बताया है। बच्ची के अभिभावकों ने पहले लड़के के परिजनों से बात की तो उन्होंने इस बात पर यकीन नन करते हुए घटना को मानने से इनकार कर दिया।
इसके बाद पीड़ित बच्ची के अभिभावकों ने ढली थाने में आज मामला दर्ज करवाया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और फिर छानबीन शुरू की। बताते हैं कि पीड़ित बच्ची पुलिस को अभी खास कुछ नहीं बता पा रही। वह बच्ची इशारों में पुलिस को बता रही है कि क्या हुआ है और लड़के ने उसे कहां-कहां छुआ। जिस लड़के ने उसके साथ यह हरकत की, उसे भी उसने पहचान लिया है।
पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया है, लेकिन अभी उसकी रिपोर्ट नहीं आई है। इसमें इस बात की पुष्टि होगी कि दुष्कर्म हुआ है या नहीं। उधर, डीएसपी रमेश चंद ने मामले की पुष्टि की और कहा कि पोक्सो एक्ट में एक मामला दर्ज हुआ है और मामले का आरोपी भी नाबालिग है और पुलिस जांच कर रही है।
- Advertisement -