-
Advertisement
Himachal में सकल राजस्व प्राप्ति में 538.51 करोड़ की बढ़ोतरीः जयराम
Last Updated on January 5, 2020 by Deepak
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने बताया कि वर्ष 2018 के मुकाबले वर्ष 2019 में हिमाचल में सकल राजस्व प्राप्ति में 538.51 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की है। यह वर्ष 2018 में हुई सकल राजस्व प्राप्ति से 17.3 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि दिसंबर, 2019 तक 3653.68 करोड़ रुपए का सकल राजस्व एकत्रित हुआ, जबकि दिसंबर, 2018 तक यह प्राप्ति 3115.17 करोड़ रुपए थी। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के प्रभावी कार्यान्वयन और आबकारी एवं कराधान विभाग (Excise and Taxation Department) के अधिकारियों व कर्मचारियों के दृढ़ प्रयासों के कारण ही राजस्व प्राप्ति में यह वृद्धि हुई है।
यह भी पढ़ें: मौसम: Himachal में तीन दिन होगी भारी बर्फबारी, पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी
सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि दिसंबर, 2019 तक राज्य में 1207.59 करोड़ एसजीएसटी राजस्व एकत्रित हुआ है, जबकि दिसंबर 2018 तक 796.08 करोड़ रुपए एसजीएसटी (SGST) एकत्रित हुआ था। दिसंबर 2019 तक कुल आबकारी राजस्व 1177.1 करोड़ रुपए एकत्रित हुआ है, जबकि वर्ष 2018 तक यह प्राप्ति 1058.2 करोड़ रुपए थी। उन्होंने बताया कि दिसम्बर, 2019 तक 325.71 करोड़ रुपए के अन्य राजस्व प्राप्त हुए हैं, जबकि वर्ष 2018 में दिसंबर माह तक 302.87 करोड़ रुपए अन्य राजस्व के रूप में प्राप्त हुए थे।
सभी जिलों में भी सकल राजस्व में बढ़ोतरी दर्ज
सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि वर्ष 2019 में वर्ष 2018 के मुकाबले सभी जिलों में भी सकल राजस्व में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2019 में दिसंबर माह तक सोलन में 745.51 करोड़ रुपए, चंबा में 102.08 करोड़ रुपए, सिरमौर में 224.81 करोड़ रुपए, मंडी में 275.55 करोड़ रुपए, शिमला में 432.52 करोड़ रुपए, राजस्व जिला नूरपुर में 208 करोड़ रुपए, कांगडा जिला में 294.2 करोड़ रुपए, बीबीएन बद्दी में 572.27 करोड़ रुपए, कुल्लू में 171.85 करोड़ रुपए, हमीरपुर में 145.9 करोड़ रुपए, ऊना में 237.74 करोड़ रुपए और बिलासपुर में 243.25 करोड़ रुपए सकल राजस्व के रूप में प्राप्त हुए, जबकि वर्ष 2018 में दिसंबर माह तक सोलन में 674.88 करोड़ रुपए, चंबा में 84.74 करोड़ रुपए, सिरमौर में 201.37 करोड़ रुपए, मंडी में 231.16 करोड़ रुपए, शिमला में 333.4 करोड़ रुपए, राजस्व जिला नूरपुर में 180 करोड़ रुपए, कांगड़ा में 282.8 करोड़ रुपए, बीबीएन बद्दी में 429.9 करोड़ रुपए, कुल्लू में 142.27 करोड़ रुपए, हमीरपुर में 111.54 करोड़ रुपए, ऊना में 209.21 करोड़ रुपए और बिलासपुर जिला में 233.9 करोड़ रुपए सकल राजस्व के रूप में प्राप्त हुए थे।
सभी प्रवर्तन क्षेत्रों की राजस्व प्राप्ति
सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि सभी प्रवर्तन क्षेत्रों (ईजैड) में राजस्व प्राप्ति में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। ईजैड परवाणू में वर्ष 2019 में 71.26 करोड़ रुपए सकल राजस्व के रूप में प्राप्त हुए, जबकि वर्ष 2018 में यह राशि 13.51 करोड़ रुपए थी। इसी प्रकार वर्ष 2019 दिसंबर माह तक ईजैड पालमपुर में 21.56 करोड़ रुपए, ईजैड ऊना में 13.66 करोड़ रुपए सकल राजस्व में रूप में प्राप्त हुए, जबकि वर्ष 2018 में यह राशि क्रमशः 0.96 करोड़ रुपए व 2.56 करोड़ रुपए थी। उन्होंने कहा कि ईजैड परवाणू में दिसंबर, 2019 तक 68.71 करोड़ रुपए एसजीएसटी राजस्व के रूप में प्राप्त हुए, जबकि वर्ष 2018 में दिसंबर माह तक यह राशि 7.16 करोड़ रुपए थी। इसी प्रकार वर्ष 2019 में दिसंबर माह तक ईजैड पालमपुर में 21.12 करोड़ रुपए और ईजैड ऊना में 12.83 करोड़ रुपए एससीएसटी राजस्व के रूप में प्राप्त हुए है, जबकि वर्ष 2018 में दिसंबर माह तक यह राशि क्रमशः 0.59 करोड़ रुपए तथा 1.07 करोड़ रुपए थी।
सीएम ने कहा कि ईजैड पालमपुर में वर्ष 2019 में 8.63 करोड़ रुपए का कुल राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि वर्ष 2018 में यह राशि 0.045 करोड़ रुपए थी। इसी प्रकार ऊना जिला में वर्ष 2019 में 5.82 करोड़ रुपए का कुल राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि वर्ष 2018 में दिसंबर माह तक यह राशि 0.11 करोड़ रुपए थी।