-
Advertisement
बिलासपुरः बिहारी मजदूर के संपर्क में आए 55 लोग किए Quarantine
Last Updated on July 11, 2020 by Deepak
बिलासपुर। जिला में शुक्रवार को तीन लोग कोरोना (Corona) पॉजिटिव आए थे, जिनमें से दो व्यक्ति संस्थागत क्वारंटाइन में थे, जबकि एक व्यक्ति होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) में था। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही इन सभी लोगों को कोविड केयर सेंटर शिवा आयुर्वेदिक अस्पताल चांदपुर में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके बाद जिला प्रशासन होम क्वारंटाइन व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एकदम हरकत में आया और शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम बंदला पहुंची और वहां पर इस व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का आंकड़ा एकत्रित कर उन सभी को क्वारंटाइन किया।
ये भी पढ़ें: Corona Breaking: एक डॉक्टर, दो पुलिस कर्मियों और 2 जवानों सहित 31 पॉजिटिव
पॉजिटिव आया व्यक्ति बिहार का रहने वाला है और 3 जुलाई को बिहार से हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला (Hydro Engineering College Bandla) में काम करने के लिए पहुंचा था। इसके बाद जिला प्रशासन ने इस व्यक्ति को होम क्वारंटाइन किया था। जहां यह व्यक्ति रह रहा था, वहां इसके साथ 40 अन्य मजदूर भी रह रहे थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में ही क्वारंटाइन सेंटर बनाकर इन सभी लोगों को क्वारंटाइन कर दिया है, जबकि 15 अन्य लोकल लोग जो पॉजिटिव व्यक्ति के सेकेन्ड्री कॉन्टेक्ट में थे, उन सभी को होम क्वारंटाइन कर दिया है। अब स्वास्थ्य विभाग इन सभी लोगों के 6 दिन बाद कोविड-19 (Covid-19) के सैंपल लेगा।कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी मार्कंड खंड डॉ. वरुण शर्मा ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए 40 लोगों को हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में क्वारंटाइन कर दिया गया है, जबकि 15 अन्य लोगों को होम क्वारंटाइन किया है। इन सभी लोगों के छह दिन बाद कोविड-19 के सैंपल लिए जाएंगे।