-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में आज कितने नए मामले, कितने हुए ठीक-जानिए
Last Updated on June 21, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) के 6 नए मामले सामने आए हैं। इसमें सोलन (Solan) जिला से तीन, सिरमौर (Sirmaur) से दो और चंबा (Chamba) से एक मामला आया है। चंबा और सोलन के दो मामले सुबह ही आ गए थे। बाकी चार अभी आए हैं। वहीं आज एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। यह चंबा जिला से संबंधित है। कोरोना का कुल आंकड़ा 662 पहुंच गया है। अभी 237 एक्टिव केस हैं। 410 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में अब तक 6 कोरोना पॉजिटिव लोगों की मृत्यु हुई है।
राहतः Corona से ठीक होने में Himachal अव्वल, 62 फीसदी पहुंचा रिकवरी रेट
1716 सैंपल में से 310 नेगेटिव
हिमाचल में आज अब तक 1716 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 310 सैंपल नेगेटिव (Negative) रहे हैं। 1405 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल में एक ही पॉजिटिव (Positive) मामला है, जोकि सिरमौर जिला से है। बाकी पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं।
हिमाचल में अब तक 64288 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें 62140 नेगेटिव रहे हैं। अब तक 662 ही पॉजिटिव आए हैं। वहीं, अब तक 53283 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इसमें 33748 लोग 28 दिन का निगरानी पीरियड पूरा कर चुके हैं। 19535 अभी निगरानी में हैं।
सिरमौर में दो नए कोरोना पॉजिटिव, अहमदाबाद और दिल्ली की है ट्रेवल हिस्ट्री
नाहन। सिरमौर में आज दो नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। दोनों संक्रमितों को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग त्रिलोकपुर कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट करने की तैयारियां कर रहा है। जानकारी के अनुसार दो संक्रमितों में एक 34 वर्षीय युवक है जो अहमदाबाद से आया था। यह युवक पांवटा साहिब में संस्थागत क्वारंटाइन था। जबकि दूसरा युवक 39 वर्ष का है। यह जिला सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र का रहने वाला है। इसकी ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली की है। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित 18 जून तक होम क्वारंटाइन था और इसका सैंपल रैंडम सैंपलिंग के तहत लिया गया था। दो नए मामले सामने आने से सिरमौर में संक्रमितों का आंकड़ा 32 पहुंच चुका है। इनमें 15 एक्टिव केस हैं। मामले की पुष्टि डीसी डॉ. आरके परूथी ने की है। उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्तियों को कोविड केयर सेंटर त्रिलोकपुर शिफ्ट किया जा रहा है।