- Advertisement -
नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान फानी (Cyclonic storm faani) ने ओडिशा (Odisha) में जमकर तांडव मचाया हुआ है। ओडिशा के कई हिस्सों में तेज हवाएं चल रही हैं और जमकर बारिश (rain) हो रही है। इस चक्रवात के चलते कई वाहन उड़ने लगे और पेड़-पौधे तहस-नहस हो गए। ओडिशा के भुवनेश्वर में चक्रवाती तूफान फानी जमकर कहर बरपाया। इस दौरान भुवनेश्वर के एम्स के अंडरग्रेजुएट हॉस्टल की एक छत उड़ गई। फानी की वजह से 6 लोगों की मौत (6 deaths) हो गई है, तेज़ हवाओं के कारण कई पेड़ उखड़ गए और गांव डूब गए है।
यह भी पढ़ें: शराब के नशे में धुत मिला बैजनाथ से गुरुग्राम जा रही बस का चालक
ताजा अपडेट के मुताबिक चक्रवात ‘फानी’ का असर उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में भी दिखने लगा है। यूपी के चंदौली जिले में आंधी-पानी व आकाशीय बिजली से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि सोनभद्र जिले में आकाशीय बिजली (Lightning) की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। वहीं, उत्तराखंड में तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने बारिश की भी संभावना जताई है। बताया गया कि तूफान ने अब बंगाल की तरफ रुख कर लिया है। चक्रवात की वजह से ओडिशा के पुरी समेत कई इलाकों में 250 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। फानी की वजह से ओडिशा के अनुमानित तौर पर 10,000 गांव और 52 शहर प्रभावित है। ऐसे में इलाके से करीब 11 लाख लोगों को हटा लिया गया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। इनके रहने के लिए 5000 शेल्टर होम तैयार किए गए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Like करें हिमाचल अभी अभी का Facebook Page….
- Advertisement -