- Advertisement -
जींद। हरियाणा के जींद में एक कार और ट्राला के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत (death) हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा जींद के गांव तलोड खेड़ी के पास हुआ। कार में 12 लोग सवार थे। वे उत्तर प्रदेश के शामली में ईद मनाने के बाद वापस अपने घर सिरसा जा रहे थे। रास्ते में कार और ट्राला के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक की इनोवा में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। हादसे (accident) में मारे गए सभी लोग सिरसा में रह रहे थे। इनमें चार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली के बनत गांव के रहने वाले थे। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली के गांव बनत के सोनू पुत्र इरफान व फिरोज पुत्र इरफान, रिहान पुत्र मोहम्मद, मोईन और सिरसा निवासी राहुल और राजकुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, शामली निवासी सोनू, फिरोज व रिहान सिरसा में रेडीमेड कपड़ों की दुकानें करते हैं और उनके साथ सिरसा से चार और लड़के शामली गए थे। रास्ते में वापसी के समय उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फिरोज व नावेद की सिरसा में कीया बुटीक, फरमान कुर्ती व बॉम्बे ब्यूटी के नाम से दुकानें हैं। वे पिछले पांच साल से सिरसा के रोड़ी बाजार की गली बॉम्बे वाली में दुकानें करते हैं। सिरसा (Sirsa) में किराये के मकान में रहने वाले यह सभी लोग एक ही परिवार के हैं और हर वर्ष ईद के त्योहार पर सिरसा से कई लड़के इनके साथ शामली में ईद मनाने जाते रहे हैं।
- Advertisement -