हादसा: दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत में 6 की मौके पर मौत, 4 गंभीर
Update: Sunday, December 30, 2018 @ 3:31 PM
गादंग। यहां सामने आए ताजा सड़क
हादसे में दो कारों के बीच हुई
भिड़ंत में 6 लोगों की मौके पर ही
मौत हो गई। जबकि 4 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को
पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायलों को
अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक
हादसा रविवार को दोपहर 12:30 बजे के करीब हुआ। घटना में
घायल हुए 4 लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। जिनका नजदीकी अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। घटना गादंग में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया गया कि सभी लोग कोपल से एक शादी में शामिल होने के बाद लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसर गया है।