-
Advertisement
Quarantine Center में सांप के डंसने से 6 वर्षीय बच्ची की मौत; पटवारी और शिक्षक समेत तीन पर केस
नैनीताल। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के नैनीताल जिले में कोरोना वायरस (COVID-19) के बढ़ते मामले सामने आने के साथ यहां क्वारंटाइन सेंटरों (Quarentine) की बदहाली की एक बड़ी भयावह तस्वीर सामने आई है। दरअसल जिले के बेतालघाट के तल्ली सेठी क्वारंटाइन सेंटर में सांप के डंसने से बच्ची की मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (नैनीताल) डॉ। भारती राणा ने बताया कि सोमवार को क्वारंटाइन सेंटर में सांप के डंसने के बाद एक 6 वर्षीय बच्ची की अस्पताल में मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 10th का रिजल्ट घोषित, Himanshu Raj ने 96.20% के साथ किया टॉप
12 दिन पहले माता पिता के साथ दिल्ली से लौटी थी
उन्होंने बताया कि वह (बच्ची) लगभग 12 दिन पहले दिल्ली से लौटी थी और उसे 3 दिन पहले अपने माता-पिता के साथ प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के पांच बजे बच्ची के दाहिने कान के पास सांप ने डस लिया। उसकी मां ने झट से सांप को उठाकर फेंक दिया। इसके बाद आनन-फानन में बच्ची को बैताल घाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 सेवा के माध्यम से ले जाया गया, जहां बच्ची की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है, वहीं COVID-19 को लेकर सरकार के उपायों और सिस्टम के दावों पर सवाल उठने लगे हैं।
यह भी पढ़ें: अलग से हिमाचल रेजीमेंट बनाने की खबर हुई सोशल मीडिया पर वायरल; Indian Army ने बताना पड़ा सच
मृतक बच्ची के परिजनों ने इस मामले का दोष सरकार पर लगाया
बताया जा रहा है कि बच्ची के साथ हादसा होने के बाद क्वारंटाइन सेंटर में मौजूद साभी लोग अपने अपने घरों को भाग गए हैं। वहीं मामला बढ़ता देख प्रशासन ने राजस्व निरीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और सहायक अध्यापक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मृतक बच्ची के परिजनों ने इस मामले का दोष सरकार पर लगाया। उनका कहना था कि क्वारंटाइन सेंटर में बदइंतज़ामी की वजह से मासूम की मौत हुई है। वहीं सर्पदंश के इस पहले मामले ने प्रवासियों को भयभीत कर दिया है। इधर मृत बच्ची को नैनीताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
