-
Advertisement
भोपाल में नेशनल खेलने जाएगी हिमाचल की टीम, 65 हॉकी प्लेयर्स ने दिया ट्रायल
Last Updated on March 19, 2022 by Vishal Rana
ऊना। इंदिरा गांधी खेल परिसर ऊना (Una) में आज हिमाचल सीनियर हॉकी टीम के गठन के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए। हिमाचल हॉकी (Himachal Hockey) के पदाधिकारियों के साथ-साथ चयन समिति के सदस्यों ने स्पेशलिस्ट प्रशिक्षकों की देखरेख में खिलाड़ियों के खेल को परखा। चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए हिमाचल के करीब 65 हॉकी खिलाड़ी (Hockey Players) एस्ट्रोटर्फ मैदान पर पहुंचे। इन सभी खिलाड़ियों में से 25 बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जिनके लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिता (National Tournament) से पूर्व एक कैंप का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में होने जा रही देश की पहली स्नो मैराथन, बर्फीली वादियों में दौड़ेंगे धावक
कैंप के बाद अंतिम टीम का गठन करते हुए उसे भोपाल में होने वाली प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। चयन समिति सदस्य अजीत ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की भोपाल (Bhopal) में होने वाली हॉकी प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की सीनियर हॉकी टीम का गठन किया जाना है, जिसके लिए करीब 65 हॉकी खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे हैं। इनमें से 25 खिलाड़ियों का चयन करते हुए इसी जगह पर कैंप (Camp) का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:16वीं जूनियर एशियन हैंडबॉल प्रतियोगिता में भारत बना चैंपियन, हिमाचल की बेटियों ने किया कमाल
हॉकी के हिमाचल में अस्तित्व पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए अजीत ने कहा कि केंद्र सरकार में पहली बार हिमाचल के किसी सांसद (Member of parliament) को खेल मंत्री का दायित्व मिला है। हिमाचल हॉकी को उनसे बहुत उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि हॉकी के खिलाड़ियों को एक्सपोजर देने के लिए भी प्रदेश में आधारभूत ढांचा मौजूद नहीं है। ऐसे में यदि ऊना के साथ-साथ प्रदेशभर में तीन से चार एस्ट्रोटर्फ मैदान और बनाए जाते हैं तो खिलाड़ियों को अच्छा एक्सपोजर (Exposure) देने के लिए बढ़िया प्लेटफार्म मिल सकता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…