-
Advertisement
Corona Breaking: कांगड़ा और ऊना में 65 मामले, 63 रिकवर- तीन की गई जान
Last Updated on September 21, 2020 by Vishal Rana
धर्मशाला/ऊना। कांगड़ा और ऊना जिला में कोरोना (Corona) के 65 मामले सामने आए हैं। इसमें कांगड़ा में 40 और ऊना में 25 मामले आए हैं। वहीं, कांगड़ा जिला में 63 रिकवर हुए हैं। कांगड़ा जिला में आज तीन कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) की मृत्यु हुई है। कांगड़ा जिला में कुल आंकड़ा 1884 पहुंच गया है। वहीं अभी 670 एक्टिव केस हैं। कांगड़ा में अब तक 31 की मृत्यु हुई है।
कांगड़ा जिला में इन्होंने तोड़ा दम
कांगड़ा जिला में गांव मटौर के 74 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु (Death) हुई है। व्यक्ति को 19 सितंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह टाइप टू मधुमेह से ग्रस्त थे। आज करीब पौने एक बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। जिला ऊना अंब की 50 वर्षीय महिला ने भी कांगड़ा में दम तोड़ा है। महिला को आज ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आज शाम करीब साढ़े चार बजे महिला की मौत हो गई। जिया पालमपुर का 71 वर्षीय बुजुर्ग भी कोरोना से जंग हारा है। आज करीब साढ़े तीन बजे व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
यह मामले आए सामने
योल कैंट धर्मशाला का 35 वर्षीय युवक, गमरू धर्मशाला का 59 वर्षीय व्यक्ति, फिल्ड अस्पताल पालमपुर के दो 37 वर्षीय व्यक्ति, बनाल बरोट फतेहपुर की 35 वर्षीय महिला, डमटाल इंदौरा का 43 वर्षीय व्यक्ति, कंडवाल नूरपुर का 22 वर्षीय युवक, 54 वर्षीय व्यक्ति, कंडवाल नूरपुर का 23 वर्षीय युवक, घरोह धर्मशाला की 34 वर्षीय महिला, योल कैंट धर्मशाला का 35 वर्षीय व्यक्ति, दाड़ी धर्मशाला का 27 वर्षीय युवक, कंडवाल नूरपुर की 46 वर्षीय महिला, नगरोटा बगवां का 34 वर्षीय युवक, कांगड़ा का 46 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला का 49 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला हरदासपुरा चंबा की 34 वर्षीय महिला, फतेहपुर कांगड़ा की 56 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय युवक, अंब ऊना की 50 वर्षीय महिला व टांडा मेडिकल काॅलेज का 25 वर्षीय युवक पॉजिटिव आए हैं।
यह भी पढ़ें: Himachal से संबंध रखने वाले वरिष्ठ सर्जन की कोरोना से मौत, दिल्ली में ली अंतिम सांस
महाराजनगर जयसिंहपुर की 60 वर्षीय महिला, कोसरी जयसिंहपुर की 27 वर्षीय युवती, लंबागांव जयसिंहपुर का 35 वर्षीय युवक, नौण थुरल का 45 वर्षीय व्यक्ति, खजूरनू थुरल की 50 वर्षीय महिला, कवाड़ी नगरोटा बगवां का 42 वर्षीय व्यक्ति, कवाड़ी नगरोटा बगवां की ही 66 वर्षीय महिला, नगरोटा बगवां का 23 वर्षीय युवक, कवाड़ी नगरोटा बगवां का 24 वर्षीय युवक व 10 साल का बच्चा, पडियारखर पालमपुर की 27 वर्षीय महिला, मरहूंन पालमपुर की 49 वर्षीय महिला, रामपुर पालमपुर की 31 वर्षीय महिला, मंधोल बैजनाथ का 45 वर्षीय व्यक्ति, गनखटेहर बैजनाथ का 45 वर्षीय व्यक्ति, जोगिंद्रनगर की 27 वर्षीय महिला, एमएच पालमपुर का 45 वर्षीय व्यक्ति, भरोली जवालामुखी की 70 वर्षीय महिला, टांडा मेडिकल काॅलेज में उपचाराधीन 51 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है।
ऊना में आज कुल 25 कोरोना पॉजिटिव मामले
जिला ऊना (Una) में आज कुल 25 कोरोना पॉजिटिव मामले आए सामने रविवार को कोविड जांच को भेजे सैंपल्स (Samples) में से 11 पॉजिटिव और 115 सैंपल नेगेटिव पाए गए उपमंडल हरोली के बढ़ेड़ा से 29 वर्षीय युवक और उसकी 32 वर्षीय बहन, नंगल खुर्द से 70 वर्षीय महिला और बीटन से 23 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए है। अंब उपमंडल के पंजोआ लडोली से 21 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है। ऊना उपमंडल के चड़तगढ़ का 58 वर्षीय व्यक्ति, मैहतपुर के वार्ड 2 का 21 वर्षीय युवक, भटोली का 53 वर्षीय व्यक्ति, बरनोह की 11 वर्षीय बच्ची और बसदेहड़ा वार्ड 4 से 54 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 47 वर्षीय पत्नी पॉजिटिव पाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: शादी, अंतिम संस्कार और सियासी कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे इतने लोग
वहीं रेपिड एंटीजेन टेस्ट (Rapid Antigen Test) में 14 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। ऊना शहर के गीता मंदिर के नजदीक का 42 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड 7 की 36 वर्षीय महिला, मलाहत गांव 43 वर्षीय व्यक्ति, बसदेहड़ा वार्ड 4 का 37 वर्षीय व्यक्ति और बसदेहड़ा की 17 वर्षीय युवती, टीवी सेंटर का 36 वर्षीय कर्मी संक्रमित हुआ है। अंब उपमंडल के चुरडू का 49 वर्षीय व्यक्ति, पक्का परोह की 62 वर्षीय महिला, दलवाड़ी का 38 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाए गए है। गगरेट उपमंडल के पिरथीपुर की 59 वर्षीय महिला संक्रमित हुई है। हरोली उपमंडल के सिंगा गांव के 68 और 75 वर्षीय व्यक्ति, पंजावर के 39 और 40 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel