- Advertisement -
नाहन। शहर में मंगलवार को दो आत्महत्या (Suicide) के मामले सामने आए है। शाम को ही 19 साल की एक युवती ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि, 65 साल के एक बुजुर्ग ने भी जहर निगल लिया था। तबियत खराब होने पर उसे नाहन से पीजीआई चंडीगढ़ (PGI Chandigarh) रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार शहर की पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में रह रही जंगला भूड़ की 19 वर्षीय निकिता पुत्री बाबूराम ने शाम 5 बजे कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
इस मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक छानबीन के दौरान पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं, शहर के कच्चा टैंक निवासी 65 वर्षीय मोहन लाल ने जहर निगल लिया था। अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद बुजुर्ग को नाहन अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। आत्महत्या के दोनों मामलों की पुष्टि एसपी सिरमौर ने की है।
- Advertisement -