- Advertisement -
सुंदरनगर। उपमंडल में नाके के दौरान मंडी पुलिस ने दो लॉ ग्रेजुएट से 652 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच आगे बढ़ा दी है।जानकारी के अनुसार मनाली-चंडीगढ़ एनएच-21 पर पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान जीप में सवार होकर दो लोग जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने जांच के लिए रोका।
जब पुलिस ने उनकी जीप की तलाशी ली तो वहां से 652 ग्राम चरस बरामद हुई। इनमें से एक कोलकाता और दूसरा पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है। पुलिस ने जीप को कब्जे में ले लिया है। गौर रहे कि पुलिस टीम में शामिल हेड कांस्टेबल देवेंद्र, सचिन सेन, होमगार्ड जवान लेखराज, मेहर चंद, विजय सेन ने पुघ में नाका लगा रखा था।
इसी दौरान कुल्लू की तरफ से आ रही बोलेरो गाड़ी (पीबी-10 ईजी 3035) क़ो रोका तो उसमें सवार दोनों युवक घबरा गए। पुलिस ने पंजाब निवासी 26 वर्षीय तेजिंदर पुत्र सतविंदर निवासी कमालपुर, जिला लुधियाना सहित 33 वर्षीय स्वर्णदित्या पुत्र अभिजीत दा निवासी लेन इन सरायू 5 फ्लोर -31 कोलकत्ता को हिरासत में लिया है। प्रारंभाभिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह दो लॉ ग्रेजुएट है और कुछ समय प्रेक्टिस करने के साथ एक ने ट्रांसपोर्ट व दूसरे ने होटल व्यवसाय शुरू किया है। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि दोनों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
- Advertisement -