-
Advertisement
#Himachal में अब तक #Corona के 67 मामले और 667 ठीक- चार की गई जान
Last Updated on December 30, 2020 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल (#Himachal) में आज अब तक कोरोना (#Corona) के 67 मामले आए हैं। वहीं, 667 ठीक हुए हैं। आज अब तक चार की जान गई है। कांगड़ा में दो, मंडी व शिमला (Shimla) में एक-एक ने दम तोड़ा है। कांगड़ा जिला में बैजनाथ निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई है। व्यक्ति को 20 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह करीब पांच बजे व्यक्ति ने अंतिम सांस ली। ढुगियारी गगल कांगड़ा के 72 साल के व्यक्ति ने भी दम तोड़ा है। व्यक्ति की मृत्यु 28 दिसंबर को घर पर ही हुई है। 29 दिसंबर को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हिमाचल में कोरोना का कुल आंकड़ा 54,961 पहुंच गया है। अभी 2,733 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 51,263 ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 918 है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में #Corona रिकवरी रेट 93 फीसदी पार, आज 667 ठीक- Active Case 2,679
किस जिला में कितने नए मामले और कितने ठीक
कांगड़ा में 35, मंडी में 19, शिमला में 12 और सिरमौर में एक मामला रिपोर्ट किया गया है। सोलन (Solan) के 463, मंडी के 84, शिमला के 50, चंबा के 18, बिलासपुर के 17, ऊना (Una) के 13, सिरमौर के 9, हमीरपुर के सात व किन्नौर के छह कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज पांच बजे तक कोरोना के 4173 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 1173 नेगेटिव (Negtive) पाए गए। 2968 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 32 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 256 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी पेंडिंग है।