- Advertisement -
धर्मशाला। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर डरोह (Police Training Center Daroh) भवारना पालमपुर के 22 प्रशिक्षुओं और दो अन्य सहित कांगड़ा जिला में 69 मामले सामने आए हैं। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर डरोह में 51, 57 वर्षीय व्यक्ति, 24, 23, 23, 21, 22, 21, 28, 22, 20, 26, 23, 23, 28,28, 25, 21,22, 24, 23, 24, 23 व 24 वर्षीय प्रशिक्षु पॉजिटिव (Positive) पाए गए हैं। इसके अलावा ऊना जिला का 59 वर्षीय व्यक्ति, जवाली का 45 वर्षीय, दौलतपुर कांगड़ा का 55 वर्षीय, योल का 52 वर्षीय व्यक्ति, दरकाटी कांगड़ा की 74 वर्षीय महिला, 17,13 वर्षीय लड़के, 9 वर्षीय बच्ची, 43 वर्षीय व्यक्ति, 41 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय महिला, गमरूर जसवां की 6 साल की बच्ची, संसारपुर टैरेस जसवां का 40 और 41 वर्षीय व्यक्ति, बनाल फतेहपुर का 62 वर्षीय व्यक्ति, फतेहपुर का 50 वर्षीय व्यक्ति, खासभोल कांगड़ा (Kangra) का 59 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित निकला है। डाहब फतेहपुर का 24 वर्षीय युवक, खासभोल कांगड़ा की 75 वर्षीय महिला, भरमाड़ कांगड़ा की 30 वर्षीय महिला, भालता नूरपुर की 32 वर्षीय महिला व दौलतपुर कांगड़ा का 39 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव आया है।
इसके अलावा एमएच योल का 49 वर्षीय, नगरोटा बगवां का 62 वर्षीय, शाहपुर का 53 वर्षीय, जवाली का 53 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर एक नूरपुर का 26 वर्षीय युवक, मुंडला नगरोटा बगवां का 51 वर्षीय, भट्टू बैजनाथ का 45 वर्षीय, सकरी बैजनाथ का 61 वर्षीय, चोबिन बैजनाथ का 74 वर्षीय व्यक्ति, जंधपुर बैजनाथ का 29 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय युवती, झमेतर बालकपुरी का 53 वर्षीय व्यक्ति, जगरूपनगर की 29 वर्षीय युवती, छतरी शाहपुर का 46 वर्षीय व्यक्ति, घुग्गर पालमपुर का 32 वर्षीय युवक, 45 वर्षीय व्यक्ति, खोला सगवाल जवालामुखी का 46 वर्षीय व्यक्ति, सुनेहत देहरा का 36 वर्षीय व्यक्ति, स्थाना फतेहपुर का 93 वर्षीय व्यक्ति, रिहालपुर का 20 वर्षीय युवक, ब्लॉक तियारा का 38 वर्षीय व्यक्ति, मेन बाजार कांगड़ा की 25 वर्षीय युवती और सदरपुर का 70 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाए गए हैं। कांगड़ा जिला में कुल आंकड़ा 2188 पहुंच गया है। अभी 626 एक्टिव केस हैं। अब तक 1520 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 14321 पहुंच गया है। अभी 3570 एक्टिव केस हैं। अब तक 10556 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 174 पहुंच गया है।
- Advertisement -