- Advertisement -
नई दिल्ली। पूरा विश्व इन दिनों कोरोना वायरस नामक महामारी की चपेट में है। रूस में बढ़ रहे कोरोना वायरस के खतरे के बीच इस बीच मरीजों की संख्या 658 तक पहुंच गई है। सरकार की आधिकारिक कोरोना वायरस वेबसाइट के मुताबिक यहां एक दिन में 163 नए मामले सामने आए हैं। इस सब बीच रूस (Russia) से एक और बुरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बुधवार को रूस के सुदूर पूर्व में स्थित कुरील द्वीप पर 7.2 रिक्टर के भूकंप की जानकारी दी।
करीब 56.7 किलोमीटर नीचे आए इस भूकंप से अभी किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं है। पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने भूकंप के केंद्र के 1,000 किलोमीटर दायरे में भीषण सुनामी की चेतावनी दी है। आपातकालीन सेवाओं ने सुनामी के खतरे के बीच बताया कि लहर की ऊंचाई लगभग 50 सेमी (20 इंच) थी। निवासी उच्च भूमि पर एक सुरक्षित क्षेत्र में रहेंगे।उन्होंने साथ ही खतरे को रद करने का निर्णय जोड़ने के बाद कहा कि इसका खतरा विशेषज्ञों द्वारा कम किया जाएगा। उधर, अमेरिका के नैशनल सूनामी वॉर्निंग सेंटर स्थिति का जायजा ले रहा है क्योंकि कैलिफॉर्निया को सूनामी खतरा हो सकता है। कुरिल एक छोटी सी बस्ती है और यहां जनसंख्या 2500 के आसपास है। शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 7.8 बताई गई थी, लेकिन बाद में इसे रिक्टर स्केल पर 7.5 बताया गया।
- Advertisement -