- Advertisement -
Devotees: रेवाड़ी। गोगा मेडी से बाबा के दर्शन कर लौट रहे 7 श्रद्धालु ट्रेन में बेसुध हालात में मिले। यात्रियों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मथुरा का एक परिवार गोगा मेडी से बाबा के दर्शन करने आया था। यह लोग दर्शन करके ट्रेन से वापस मथुरा लौट रहे थे।
रेवाड़ी स्टेशन से उन्हें ट्रेन बदलनी थी। जैसे ही ट्रेन रेवाड़ी पहुंची परिवार के 9 से 2 सदस्य उठे तो पाया कि बाकि के लोग बेहोश पड़े हैं। उन्होंने तुरंत इसका सूचना पुलिस को दी। बेहोश लोगों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जिनमें 4 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। डॉक्टर का कहना है कि सभी लोगों को कोई जहरीला पदार्थ खिलाया गया है और 24 घंटे में बेसुध लोगों की हालात सामान्य हो जाएगी। परिवार के सदस्य अमित का कहना है कि उन्हें ज्यादा कुछ तो याद नहीं है लेकिन शायद किसी ने उनकी चाय में कुछ मिलाया होगा। उनके सामान में से एक फोन गायब है, इसके अलावा उनका सामान सुरक्षित है। वहीं,पुलिस का कहना है कि बेसुध लोगों के होश में आने के बाद ही साफ़ होगा कि असल में क्या खाने से यात्री बेसुध हुए।
- Advertisement -