- Advertisement -
शिमला। हिमाचल कांग्रेस कमेटी ने चौथे चरण में सात ब्लॉकों में अध्यक्षों की नियुक्ति की है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की मंजूरी के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने इस बावत आदेश जारी कर दिए हैं। जुब्बल कोटखाई ब्लॉक में मोती लाल धरटा, जवाली में चैन सिंह गुलेरिया, सुंदरनगर में हेमंत कुमार, सरकाघाट में सचिन वर्मा, हमीरपुर में सुरेश पटियाल, भोरंज में विजय सिंह बन्याल और कसौली में ठाकुर दास को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इससे पहले तीन चरणों में 36, 11 और 6 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। चौथे चरण में 7 ब्लॉक अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी है। अब तक कुल 60 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं।
- Advertisement -