- Advertisement -
शाहजहांपुर। देश में कानूनों व सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद मासूमों से दरिंदगी के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। Uttar Pradesh के शाहजहांपुर में 7 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी खून से लथपथ बच्ची को बेहोशी की हालत में छोड़ कर फरार हो गया। फिलहाल मासूम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार नोएडा की रहने वाली एक महिला अपनी सात साल की बच्ची को लेकर ननद की बेटी की शादी में रौसर गांव आई हुई थी। आधी रात को उसकी बेटी को सोते समय अज्ञात व्यक्ति उठा ले गया और उसके साथ Rape करने के बाद खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में चारपाई के नीचे फेंक कर फरार हो गया। रक्तस्राव के चलते उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। हालांकि अब तक रेपिस्ट का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
- Advertisement -