- Advertisement -
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) के 72 मामले सामने आए हैं। इसमें कांगड़ा में 34, मंडी में 20, सोलन में सात, चंबा में पांच, ऊना में चार व हमीरपुर में दो मामले आए हैं। वहीं, 159 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। इसमें शिमला में 36, किन्नौर में 28, हमीरपुर व सिरमौर में 18.18, सोलन में 14, ऊना में 12, कांगड़ा व बिलासपुर में 10-10, मंडी में आठ व चंबा में पांच ठीक हुए हैं। पांच कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। इसमें मंडी व कुल्लू में दो-दो व कांगड़ा में एक की मृत्यु हुई है।
कांगड़ा जिला की पालमपुर बंदला निवासी एक 26 वर्षीय युवती की मृत्यु हुई है। युवती को टांडा मेडिकल कॉलेज (Tanda Medical College) में 28 अक्टूबर को दाखिल करवाया गया था। युवती का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। आधी रात को युवती ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हिमाचल में मृत्यु का आंकड़ा 300 हो गया है। कुल आंकड़ा 21221 पहुंच गया है। 2554 एक्टिव केस हैं। अब तक 18332 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। हिमाचल में अब तक 2553 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 436 नेगेटिव रहे हैं। 2093 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 26 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं।
- Advertisement -