- Advertisement -
नई दिल्ली। 26 जनवरी (26 January), 2022 को हम लोग अपना 73वां गणतंत्र दिवस बनाएंगे। इस दिन पूरे देश में देशभक्ति से प्रेरित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और तिरंगा (Tiranga) फहराया जाता है। साल 1950 में भारत का संविधान लागू किया गया था। स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा ने संविधान अपनाया था। 26 जनवरी, 1950 को संविधान को लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया। यानी 2 साल 11 महीने और 18 दिन बाद संविधान लागू हुआ था। इस दिन भारत (India) को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया।
वहीं, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस (Independence day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन 1947 में भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। इस दिन भी देशभर में देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और तिरंगा फहराया जाता है, लेकिन 15 अगस्त और 26 जनवरी को मनाने का तरीका अलग-अलग है। दोनों ही दिन अलग-अलग तरीके से झंडा (Flag) फहराया जाता है।
- Advertisement -