- Advertisement -
देहरा। ब्यास पुल से सोमवार सुबह 74 वर्षीय वृद्धा ने छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने नदी से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार देहरा की रहने वाली निर्मला देवी (74) सुबह करीब 4 बजे अपने घर से बिना किसी को बताए निकली और उसके बाद घर नहीं लौटी। पुलिस को ब्यास नदी में वृद्धा का शव मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि वृद्धा मानसिक रूप से भी परेशान थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वृद्धा के तीन बेटे हैं इनमें से दो इंग्लैंड में रहते हैं और एक देहरा में रहता है। वह देहरा में बेटे के साथ रहती थी।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
- Advertisement -