-
Advertisement
हिमाचल में कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबी 75 वर्षीय महिला, मौत
Last Updated on August 13, 2020 by Deepak
पालमपुर। जिला कांगड़ा के पालमपुर (Palampur) उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत कुरल के गांव राढा में एक कच्चा मकान गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सुलह उपतहसील के तहत हादसा आज सुबह हुआ। जिसमें 75 वर्षीय भटोली देवी पत्नी फंबा राम की मौत (Death) हो गई। रातभर से हो रही बारिश के चलते आज सुबह करीब पांच बजे मकान गिरने से भटोली देवी मलबे (Debris) के नीचे दब गई,जिससे उसकी मौत हो गई। प्रशासन की तरफ से प्रभावित परिवार को तत्काल बीस हजार रूपए की आर्थिक मदद मुहैया करवाई गई है।
ये भी पढ़ेः टकारला सब्जी मंडी के समीप टकराई दो Bike, एक ने मौके पर तोड़ा दम
जानकारी के अनुसारा मट्ट गांव में करीब 90 वर्षीय वृद्धा भोटली देवी विधवा फांबा राम अपनी लड़की के साथ रहती थी। गुरुवार सुबह करीब छह बजे बुजुर्ग भोटली देवी ने अपनी बेटी को चाय बनाने के लिए कहा। चाय बनाने के लिए बेटी गाय से दूध निकालने चली गई और महिला कच्चे मकान की दूसरी मंजिल छत पर बैठ गई। इसी बीच दस मिनट में ही पूरा मकान धराशायी हो गया। इस कारण बुजुर्ग महिला मलबे में दब गई।