-
Advertisement
77 साल की बुज़ुर्ग टूटी रसोई में रहने को मजबूर
Last Updated on September 5, 2021 by Vishal Rana
नूरपुर। जिला कांगड़ा में एक बुजुर्ग महिला रसोई में रहने के लिए विवश है। ऐसा नहीं है कि महिला के पास घर नहीं है। महिला के तीन बेटे हैं और घर में भी तीन कमरे हैं। तीनों बेटे उस घर में अपने परिवार का साथ रहे रहे हैं। ऐसे में महिला को रसोई में रहना पड़ रहा है। मामला नूरपुर की पंचायत सिम्बली के वार्ड नं तीन का है।
77 बर्षीय बुजुर्ग महिला के बेटे दिहाड़ीदारी मजदूरी करते हैं। हाल ये है कि जिस स्लेटनुमा रसोई में मां रहती है वह टूटने की कगार पर है और कभी भी गिर सकती है। बारिश के समय बारिश का पानी अंदर टपकता है। जिससे बुजुर्ग महिला को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।