- Advertisement -
रांची। झारखण्ड (Jharkhand) के साहिबगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कुछ शोहदों ने सातवीं की छात्रा को अगवा कर उसका रेप (Rape) किया फिर उसके पिता पर भी हमला (Attacked) कर दिया। बताया गया कि 7वीं में पढ़ रही छात्रा जब स्कूल (School) जा रही थी। उसी दौरान चार लड़कों ने उसे जबरदस्ती एक स्कार्पियो गाड़ी में उठा लिया और एक लड़के ने उसका रेप कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर लड़की के पिता घटनास्थल पर पहुंचे और लड़की को छुड़ाने की कोशिश में सफल भी रहे। लेकिन मौके से भागते बदमाशों ने उन्हें मार कर खून से लथपथ कर घायल (Injured) कर दिया था।
इसके बावजूद भी उन्होंने मौके पर दो लड़कों को पकड़ लिया और पुलिस आने तक उन्हें पकड़े रखा। फ़िलहाल पलिस ने मौके पर पकड़े गए दोनों लड़कों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है और दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले पर पुलिस का कहना है की एक लड़के ने रेप किया, जबकि उसके कुछ दोस्तों ने रेप के दौरान मदद की। वहीं इलाके के नेताओं और लोगों ने मामले पर प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द कारवाई करने और लड़की को इंसाफ दिलाने की मांग की है। लड़की का मेडिकल कराया गया है।
- Advertisement -