- Advertisement -
ऊना। बंगाणा के विहड़ु में अनियंत्रित हो कर ट्राला पलटने से करीब 8 लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे का कारण ट्राले का ओवरलोडिंड होना बताया जा रहा है। अभी तक घटनास्थल पर किसी प्रकार कोई मदद नहीं पहुंच पाई है और न ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार करीब सवा दस बजे विहड़ के पास श्रद्धालुओं से भरा ट्राला पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्राले में पंजाब के भटिंडा से श्रद्धालुओं का जत्था पीरनिगाह में दर्शन करने के बाद हमीरपुर के बाबा बालक नाथ दर्शनों के लिए जा रहे थे। जब वे बंगाणा के विहड़ु में पहुंचे तो चालक ट्राले से नियंत्रण खो बैठा और ट्राला पलट गया। इस घटना में अभी तक 8 लोगों के घायल होने की सूचना है।
- Advertisement -