-
Advertisement
हिमाचल में सड़क हादसा, 8 माह की गर्भवती की गई जान, पति व तीन वर्षीय बच्चा घायल
Last Updated on August 19, 2021 by Vishal Rana
ऊना। हिमाचल के ऊना जिला में पेश आए एक सड़क हादसे (Road Accident) में एक गर्भवती महिला (Pregnant Woman) की मौत हो गई। महिला आठ माह की गर्भवती थी। हादसा पुलिस थाना बंगाणा के तहत थानाकलां में पेश आया। मृतक महिला की पहचान रीता देवी पत्नी विनोद कुमार निवासी वणी, जिला हमीरपुर (Hamirpur) के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में दो सगे भाइयों की गई जान ,अलसुबह खाई में गिरी बोलेरो पिकअप
मिली जानकारी के अनुसार हमीरपुर के वणी निवासी विनोद कुमार अपनी पत्नी रीता देवी व 3 वर्षीय बच्चे के साथ बाइक (Bike) पर सवार होकर अपने ससुराल सकौन जा रहा था। इस दौरान थानाकलां में विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप के साथ बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी थानाकलां पहुंचाया। जहां महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना (Una Hospital) रेफर कर दिया गया। वहीं, महिला 8 माह की गर्भवती थी। महिला के पति (Husband) व तीन वर्षीय बच्चे को भी गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन दोनों खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।