- Advertisement -
ऊना। महिला एवं बाल विकास विभाग ऊना की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के कुल 8 पद अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 21 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में लिए जाएंगे।
साक्षात्कार की तिथि पहले 15 अक्टूबर निर्धारित की गई थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों के चलते साक्षात्कार का आयोजन अब 21 अक्टूबर को किया जाएगा।
आंगनबाड़ी केंद्रों तियुड़ी-1, बसदेहड़ा वार्ड नं 9 + 8, बहडाला-2, चताड़ा, भड़ोलियां कलां व लोअर देहलां-3 के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जबकि बरेड़ा व मलाहत के लिए आंगनबाड़ी सहायिका के पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।
प्रार्थी का परिवार 1 जनवरी 2020 तक संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित परिक्षेत्र के सर्वेक्षण के तहत आता हो। इसकी सूचना संबंधित आंगनबाड़ी के सर्वे रजिस्टर में देखी जा सकती है। इन पदों के लिए आयु सीमा 21 से 45 वर्ष के मध्य हो। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10+2 अथवा समकक्ष पास होना अनिवार्य है, जबकि सहायिका के पद के लिए आठवीं पास होना अनिवार्य है।
इसके अतिरिक्त उम्मीदवार हिमाचल का स्थाई निवासी हो, आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 35 हज़ार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा इस आशय का प्रमाण पत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार/ कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी किया गया हो।
पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर 17 अक्टूबर को सायं 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, ऊना के कार्यालय में अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पात्र
आवेदन 21 अक्टूबर को अपने मूल प्रमाण पत्रों व छायाप्रतियों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
- Advertisement -