-
Advertisement
Mandi: जूडो प्रतियोगिता संपन्न, किसने जीते मेडल-जानने को पढ़ें खबर
Last Updated on March 1, 2021 by Vishal Rana
मंडी। जूडो संघ जिला मंडी (Mandi) द्वारा आयोजित 8वीं जिला स्तरीय एक दिवसीय जूडो प्रतियोगिता (judo competition) संपन्न हो गई है। जूडो संघ जिला मंडी के महासचिव जोगिंद्र सिंह आज़ाद ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्यातिथि के रूप में हिमाचल गौरव बीरबल शर्मा ने शिरकत की और विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। इस प्रतियोगिता में मंडी (Mandi) जिला के जूडो क्लबों के लगभग 50 जूडो खिलाड़ियों (Judo Players) ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग में लड़कों व लड़कियों के मुकाबले करवाए गए। विजेता खिलाड़ी 24 मार्च से 28 मार्च तक इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में हिमाचल प्रदेश राज्य जूडो संघ (Himachal Pradesh State Judo Union) द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
यह भी पढ़ें: राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता: अर्जुन अवार्डी व DSP विजय कुमार ने जीते दो स्वर्ण पदक
किड्स वर्ग में लडकों के 25 किलोग्राम भार वर्ग में भव्य रावत ने स्वर्ण पदक, रेयासं चौहान ने रजत पदक, 30 किलोग्राम भार वर्ग में सान्निध्य जमवाल ने स्वर्ण पदक जीता। सब जूनियर वर्ग में लड़कों में 30 किलोग्राम भार वर्ग में डाबर सिंह ने स्वर्ण पदक, सम्राट सोनी ने सिल्वर और 40 किलोग्राम भार वर्ग में शिवांश गुलेरिया ने स्वर्ण पदक, 45 किलोग्राम भार वर्ग में मनीष कुमार ने स्वर्ण पदक, 50 किलोग्राम भार वर्ग मे शौर्य ने स्वर्ण पदक, 50 किलोग्राम से ज्यादा भार वर्ग में आशीष चौहान ने स्वर्ण पदक जीता। श्रेयांस शर्मा ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। 60 किलोग्राम भार वर्ग में यतिन ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें: Himachal : 26वीं राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप शुरू, 300 शूटर साधेंगे निशाना
किड्स वर्ग में लड़कियों में 25 किलोग्राम भार वर्ग में कनिष्का ने स्वर्ण पदक, परिनिता ने रजत पदक, काव्या चौहान और साक्षी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 30 किलोग्राम भार वर्ग में निवेदिता ने स्वर्ण पदक, शानवी ने कांस्य पदक जीता। सब जूनियर वर्ग में लड़कियों में 25 किलोग्राम भार वर्ग में कोयला देवी ने स्वर्ण पदक, 30 किलोग्राम भार वर्ग में शगुन शर्मा ने स्वर्ण पदक, निलाकशी रावत ने रजत पदक, तनवी और मुस्कान ने कांस्य पदक, 35 किलोग्राम भार वर्ग में वैष्णवी ने स्वर्ण पदक, 45 किलोग्राम भार वर्ग में श्रेया ने स्वर्ण पदक, 50 किलोग्राम भार वर्ग में विपाशा ठाकुर ने स्वर्ण पदक, स्नेहा ने रजत पदक प्राप्त किया। कैडेट वर्ग में लड़कों में 50 किलोग्राम भार वर्ग में अंशज ठाकुर ने स्वर्ण पदक, मिंटु शर्मा ने रजत पदक, 55 किलोग्राम भार वर्ग में लक्की ठाकुर ने स्वर्ण पदक और रिजूल चौहान ने रजत पदक, 60 किलोग्राम भार वर्ग में दिनेश कुमार ने स्वर्ण पदक और रोहन आज़ाद ने रजत पदक, 73 किलोग्राम भार वर्ग मे पियूष ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग में लड़कों में 55 किलोग्राम भार वर्ग में सौरव शर्मा ने स्वर्ण पदक, होशियार सिंह ने रजत पदक, नितिन कुमार और अक्षित परमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में लड़कियों में 70 किलोग्राम भार वर्ग में अनिता ने स्वर्ण पदक जीता है। इस अवसर पर जूडो संघ जिला मंडी के अध्यक्ष अंकुश सूद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रिज चौहान, संयुक्त सचिव जय कुमार (सैम ठाकुर), नरेंद्र कुमार, प्रेस सचिव जय कुमार भारद्वाज, कार्यकारिणी सदस्य खूब राम, राम सिंह चौहान व अमी चंद उपस्थित रहे।