-
Advertisement
हिमाचल में आज 9 मामले, 16 हुए ठीक- Corona सैंपल जांच का आंकड़ा एक लाख पार
Last Updated on July 12, 2020 by
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) के 9 नए मामले सामने आए हैं और 16 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। वहीं, हिमाचल में कोरोना जांच का आंकड़ा एक लाख पार हो गया है। आज कांगड़ा में 6, चंबा में दो और मंडी में एक मामला सामने आया है। कांगड़ा के 14, मंडी (Mandi) और चंबा (Chamba) का एक-एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। हिमाचल में कुल मामले 1191 हो गए हैं। अभी 256 एक्टिव केस हैं। अब तक 915 ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 9 ही है।
यह भी पढ़ें: Mandi में गुरुग्राम से लौटी युवती निकली कोरोना पॉजिटिव, ऊना में Migrate मरीजों ने बढ़ाई चिंता
1947 कोरोना सैंपल में 609 नेगेटिव
हिमाचल में आज अब तक 1947 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 609 नेगेटिव रहे हैं। अभी 1332 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में कांगड़ा (Kangra) के 6 पॉजिटिव मामले हैं। चंबा के दो और मंडी का एक पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से है। हिमाचल में कोरोना टेस्ट का आंकड़ा एक लाख पार हो गया है। अब तक 100314 के सैंपल कोरोना जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें 97770 नेगेटिव रहे हैं। अब तक 1191 ही पॉजिटिव मामले हैं। प्रदेश में 63519 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इसमें 43127 अपना 28 दिन का निगरानी पीरियड पूरा कर चुके हैं। 20392 अभी भी निगरानी में हैं।
कांगड़ा में 6 आए पॉजिटिव, दो की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं
कांगड़ा में तहसील शाहपुर छतड़ी निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 26 वर्षीय बेटी पॉजिटिव पाई गई है। इनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। ढन जवाली की 13 वर्षीय लड़की भी संक्रमित आई है। यह कोरोना पॉजिटिव अपने पिता के प्राइमरी संपर्क से है। घाड़ हरसर का 6 साल का बच्चा भी पॉजिटिव पाया गया है। यह भी अपने पिता से संक्रमित हुआ है। डगोह जयसिंहपुर की 55 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। यह 9 जुलाई को दिल्ली से लौटी हैं और परौर में संस्थागत क्वारंटाइन थीं। बाग नजदीक बासा वजीरा का 53 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। यह उत्तर प्रदेश से आया है। इनमें से एक को धर्मशाला और पांच को कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है।
कांगड़ा जिला में ये हुए ठीक
इसके अलावा तहसील जवाली के खैरियां का 33 वर्षीय युवक, देहरी जवाली का 21 वर्षीय युवक ठीक हुआ है। यह दोनों एमएच पठानकोट में थे। इसके अलावा नूरपुर के बासा लोकवां की 33 वर्षीय महिला, तहसील फतेहपुर के गांव झरोली का 36 वर्षीय युवक, बसनूर के गांव गोजू का 42 वर्षीय व्यक्ति, सनोट तहसील देहरा की 22 वर्षीय युवती, रेहलू शाहपुर की 26 वर्षीय युवती भी कोरोना से जंग जीत चुकी है। यह पांच कोविड केयर सेंटर डाढ़ मंे भर्ती थे। इसके अलावा लंबागांव की 11 वर्षीय लड़की, बंडी भवारना का 32 वर्षीय युवक, गोवाल बैजनाथ का 57 वर्षीय व्यक्ति, बैजनाथ के गांव नागन की 36 वर्षीय महिला और उसका 8 साल का बेटा भी ठीक हो गए हैं। यह सभी कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में थे। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने पुष्टि करते हुए बताया कि ठीक हुए लोगों को घर भेजा रहा है। यह अगले सात दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे।
मंडी में गुरुग्राम से लौटी युवती निकली पॉजिटिव
मंडी जिला में एक और कोरोना का मामला सामने आया है। एक 22 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। संक्रमित युवती गुरुग्राम (Gurgaon) से मंडी के बल्ह उपमंडल के गांव कुम्मी आई थी और होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) में थी। जिला चंबा में रविवार को जो दो लोग कोरोना पॉजिटिव ( Corona positive) पाए है उनकी ट्रेवल हिस्ट्री बाहर की बताई जा रही है। इन में एक चुवाड़ी का रहने वाला है। वह दुबई से वापस आया था और पेड क्वारंटाइन( Paid quarantine) था। वहीं दूसरा व्यक्ति ककीरा का रहने वाला है और वह केरल से चंबा पहुंचा था। उसे स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटाइन किया था।