-
Advertisement
Aani: बराड़ के पास खड्ड में मिला वृद्ध महिला का शव, बेटे ने की पहचान
Last Updated on April 7, 2020 by Vishal Rana
आनी। शहर से करीब दो किलोमीटर पहले बराड़ के समीप खड्ड में एक वृद्ध महिला का शव (Dead body) मिला है। महिला की पहचान लोंगु देवी पत्नी केसरी राम उम्र 90 वर्ष निवासी छदाया डाकघर चवाई के रूप में हुई है। मृतका की पहचान उसके बेटे बरु राम चौधरी ने की है। महिला इन दिनों बराड़ में ही अपने बेटे के साथ रहती थी और पिछले काफ़ी समय से बीमार चल रही थी। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जब बरु राम चौधरी किसी काम से घर से निकला तो वृद्धा भी कुछ समय के बाद बिना बताए ही चली गई।
यह भी पढ़ें: Una में कर्फ्यू के दौरान होटल और दुकान खोलने पर दो के खिलाफ FIR
घर वापस आने पर बरु राम चौधरी अपनी माता की तलाश करने लगा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। इसी बीच दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि खड्ड में कोई महिला की लाश पड़ी है, जिस पर डीएसपी आनी अनिल कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और आनी के फायर स्टेशन के जवानों की मदद से महिला का शव निकाला गया। जिसे कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल आनी लाया गया। जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाना है। डीएसपी आनी अनिल कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया में लगता है कि महिला की मौत अचानक फिसल कर नदी में बहने से हुई लगती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।