- Advertisement -
चंडीगढ़। फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह (Milkha Singh) भी कोरोना की गिरफ्त में हैं। फिलहाल मिल्खा सिंह घर पर ही क्वारंटीन हैं। आपको बता दें कि पिछले साल ही अपना 91वां जन्मदिन मनाया था। जानकारी के अनुसार फ्लाइंग सिख (Flying Sikh) मिल्खा सिंह को बुधवार देर रात 101 डिग्री बुखार आया था। इसके बाद उनका टेस्ट करवाया गया, जिसमें उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मिल्खा सिंह के साथ ही अन्य सभी का भी कोरोना टेस्ट (Corona Test) किया गया था। इसमें मिल्खा सिंह सहित उनके दो नौकर भी कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए। कोरोना टेस्ट में मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मला मिल्खा सिंह, पोता हरजय मिल्खा सिंह और बहू कुदरत की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
आपको बता दें कि गुरुवार सुबह ही चंडीगढ़ के वरिष्ठ रंगकर्मी गुरचरण सिंह चन्नी (Gurcharan Singh Channi) का कोरोना के कारण निधन हो गया है। जीएस चन्नी सेवा ड्रामा रेपेट्री कंपनी के निदेशक थे। वो संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष भी रह चुके थे और करीब 40 वर्षों से रंगमंच से जुड़े थे। गुरचरण सिंह चन्नी एक वृत्तचित्र निर्माता, टीवी फिल्म निर्माता, अभिनेता, प्रख्यात रंगमंच व्यक्तित्व, नाटककार के रूप में जाने जाते हैं।
हालांकि चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। आज चंडीगढ़ में कोरोना के 414 नए मामले सामने आए हैं। पिछले दस दिनों में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा करीब आधे से कम पर पहुंच गया है। 9 मई को शहर में 895 संक्रमित मरीज मिले थे और 10 मरीजों की जान गई थी। बुधवार को शहर में 414 संक्रमित मिले, जबकि 9 मरीजों की मौत की पुष्टि की
- Advertisement -