-
Advertisement
हिमाचल में #Corona के 94 मामले और 242 हुए ठीक- पांच ने तोड़ा दम
Last Updated on October 8, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 94 मामले सामने आए हैं। इसमें मंडी में 40, सिरमौर में 19, कांगड़ा में 16, शिमला में 13, लाहुल स्पीति में चार, बिलासपुर व सोलन में एक-एक मामला आया है। वहीं, आज 242 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इनमें सोलन (Solan) के 50, मंडी के 38, बिलासपुर के 35, सिरमौर के 26, लाहुल स्पीति के 23, चंबा (Chamba) के 20, ऊना के 18 कांगड़ा व शिमला के 16-16 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज पांच कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। शिमला में चार और कुल्लू में एक ने दम तोड़ा है। प्रदेश में कुल आंकड़ा 16659 पहुंच गया है। अभी 2843 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 13570 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 231 पहुंच गया है। हिमाचल में कोरोना रिकवरी रेट 81 फीसदी से अधिक हो गया है।
यह भी पढ़ें: #Corona Breaking: हिमाचल में कम हो रहे एक्टिव केस, अभी 18 फीसदी ही बीमार
हिमाचल में आज अब तक 1444 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 744 नेगेटिव रहे हैं। वहीं 658 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 42 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 48 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 15 हजार 793 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 2 लाख 98 हजार 432 नेगेटिव रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमित छिपणू में दे सकते हैं State Co Operative Bank की परीक्षा
शिमला में इनकी गई जान
नाहन के 62 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई है। व्यक्ति ने आज सुबह शिमला में दम तोड़ा। ढली शिमला के 68 वर्षीय व्यक्ति की जान भी गई है। व्यक्ति ने आज सुबह करीब दस बजे दम तोड़ा। इसके अलावा ठियोग के 60 वर्षीय व्यक्ति और शिमला (Shimla) के 67 वर्षीय व्यक्ति की भी जान गई है। उक्त व्यक्ति किसी ने किसी बीमारी से पीड़ित थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group