-
Advertisement
कोरोना अपडेटः आज जांचे 98 सैंपल, किस जिले में कितने नेगेटिव-जानिए
Last Updated on April 14, 2020 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल में आज 98 सैंपल जांचे। इसमें 97 नेगेटिव रहे हैं। और 1 पॉजिटिव आया है यह पॉजिटिव सैंपल उना से है आईजीएमसी शिमला में 18, सीआरआई कसौली में 20 और डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा में 60 सैंपल जांचे हैं।
अब तक 1311 के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 1278 नेगेटिव आए हैं। 33 पॉजिटिव रहे हैं। हिमाचल में अभी एक्टिव केस 16 हैं। चार हिमाचल के बाहर चले गए हैं। 12 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। एक की मौत हुई है। हिमाचल में अब तक 5822 लोगों की निगरानी की जा चुकी है। 3765 निगरानी अवधि पूरी कर चुके हैं। 2057 अभी निगरानी में हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group