-
Advertisement
देहरा के जवान को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई, गमगीन हुआ माहौल
Last Updated on January 17, 2020 by saroj patrwal
देहरा। डोहग पलोटी के 42 वर्षीय जवान अनिल कुमार का आज सैन्य सम्मान ( military honors ) के साथ अंतिम संस्कार (Cremated) कर दिया गया। जवान के बेटे अभिषेक चौहान ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। वहीं सैंकड़ों लोगों ने नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी। इस दौरान अनिल कुमार की पार्थिव देह के साथ आए सेना के जवानों ने अनिल कुमार को सलामी दी। शहीद की अंतिम यात्रा में कई प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। जिसमें एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर, डीएसपी रणधीर सिंह के अलावा निर्दलीय विधायक होशियार सिंह मौजूद रहे। इससे पहले शुक्रवार सुबह शहीद की पार्थिव देह घर पहुंची। इस दौरान वहां का माहौल गमगीन हो गया और हर आंख नम हो गई।
यह भी पढ़ें: Himachal में VAT, सामान्य विक्रय कर के लंबित मामलों का अब होगा निपटारा
बता दें कि दरकाटा के साथ लगते गांव गोहग पलोटी के 42 वर्षीय अनिल कुमार 21 डोगरा में जम्मू-कश्मीर के उड़ी में नायब सुबेदार के पद पर तैनात थे। बुधवार देर रात को अनिल कुमार की हृदय गति रूकने से मौत हो गई थी। अनिल कुमार का छोटा भाई पवन कुमार भी सेना में कार्यरत है। अनिल कुमार की कुछ पहले भी उड़ी में पोस्टिंग हुई थी। वह 25 दिन पहले ही घर से छुट्टी काट कर गए थे। अनिल कुमार के दो बेटे और पत्नी है।