-
Advertisement
गाड़ी रोक कर भी मोबाइल पर बात की तो होगा चालान, जानें कब से लागू होगा नियम
Last Updated on January 17, 2020 by
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police) जल्द ही एक ऐसा नियम लागू करने की तैयारी में है। जिसके बाद अगर आप गाड़ी रोक कर भी मोबाइल पर बात करते हैं, तो आपको भारी भरकम जुर्माना देना होगा। ये नियम 1 फरवरी से लागू होगा। चंडीगढ़ पुलिस का मानना है कि गाड़ी रोककर बात करने से लोग पीछे से आ रहे वाहन की तरफ ध्यान नहीं दे पाते हैं जिससे जान का खतरा तो बना ही रहता है पर साथ ही में जाम लगने के चांसेस भी बढ़ते हैं। हालांकि जुर्माना तभी लगाया जाएगा जब ड्राइवर (Driver) मेन रोड पर गाड़ी रोकेगा।
यह भी पढ़ें- Renault Duster पर पाएं अब तक की सबसे बड़ी छूट, 1.5 लाख कम हुई कीमत
डीएसपी (DSP) के अनुसार, नियम को लागू करने से पहले चंडीगढ़ की तीन व्यस्त रोड्स (Dakshin Marg, Madhya Marg और Udyog Path) पर एक जागरुकता अभियान चलाया जाएगा और इसके बाद भी अगर लोग नियम का उल्लंघन करते पाए गए, तो उनका चालान (Chalan) काटा जाएगा। इसके साथ ही उनका भी चालान काटा जाएगा जो सही लेन पर रह कर ड्राइव नहीं करते हैं। जुर्माने से बचने के लिए लोग स्लिप रोड या फिर मेन रोड के साथ में सर्विस लेन पर गाड़ी रोक कर फोन पर बात कर सकते हैं।