-
Advertisement
Nadda की ताजपोशी से पहले Bindal ने हिमाचल से जोड़कर कही ये बात
Last Updated on January 20, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर हिमाचल से ताल्लुक रखने वाले जेपी नड्डा (JP Nadda) की ताजपोशी से पहले पार्टी के हिमाचल के प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल (Dr. Rajeev Bindal) ने इसे गौरव का विषय बताया है। बिंदल ने कहा है कि पहाड़ी प्रदेश के लिए ये पल अविस्मरणीय होंगे जब एक छोटे से राज्य से निकलकर अपनी मेहनत और प्रतिष्ठा के आधार पर और पीएम नरेंद्र मोदी व अमित शाह के साथ काम करते हुए देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President) के रूप में नड्डा स्थान ग्रहण कर रहे होंगे। दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का अध्यक्ष बनना बड़े गौरव का विषय है और उस गौरव के अंदर हिमाचल प्रदेश अपने आप को शामिल करता है। हम हिमाचलवासी दिल की गहराई से नड्डा को बधाई देते हैं।
भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के अंतर्गत राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया 20 जनवरी, 2020 को निर्धारित की गई है।
प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक नामांकन पत्र भरे जायेंगे।
नाम वापसी: दोपहर 1.30 बजे से 2.30 बजे तक। pic.twitter.com/CVgqokNE9q
— BJP (@BJP4India) January 19, 2020
बिंदल ने कहा कि आज लगभग पांच हजार कार्यकर्ता पूरे हिमाचल से निकलकर दिल्ली (Delhi) पहुंच रहे हैं। किन्नौर से लेकर चंबा व दूसरे दूरदराज के क्षेत्रों से पारंपरिक वाद्य यंत्रों और परिधानों के साथ दिल्ली पहुंच रहे हिमाचलियों का जोश देखते ही बनेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी बीजेपी परिवार, हिमाचल प्रदेश सरकार और प्रदेश की जनता की ओर से नड्डा को शुभकामनाएं देते हैं। इससे पहले डॉ राजीव बिंदल ने रविवार को नड्डा से पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भी मुलाकात की थी। याद रहे कि आज नड्डा को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने की प्रक्रिया पूरी होने जा रही है।