-
Advertisement
Delhi के श्रद्धालु ने सिद्धिविनायक मंदिर में दान किया इतना सोना, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
Last Updated on January 21, 2020 by Deepak
मुंबई। भगवान के दर पर कई बार हमें भक्ति और आस्था के अद्भुत उदाहरण देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण देखने को मिला मुंबई (Mumbai) में स्थित लोकप्रिय सिद्धिविनायक मंदिर में। यहां पर एक श्रद्धालु ने 35 किलो सोना (35 kg gold) दान में दिया है। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 14 करोड़ रुपए है। यह मंदिर मुंबई के अमीर मंदिरों में से एक है।
यह भी पढ़ें: Live: BJP के Big Boss बने Nadda की कुल देवी के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना
जानकारी के अनुसार मंदिर को यह दान पिछले हफ्ते मिला है। सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak temple) में हर साल श्रद्धालु करोड़ों रुपयों का दान देते हैं। जहां कुछ लोग नकदी के तौर पर दान देते हैं, वहीं कुछ सोना, चांदी या कीमती रत्न दान करते हैं। मंदिर के ट्रस्ट के अनुसार 35 किलो का सोना दिल्ली के रहने वाले एक श्रद्धालु ने दान किया है। हालांकि उन्होंने दान करने वाले श्रद्धालु की पहचान बताने से मना कर दिया। उनका कहना है कि दान (Donation) में मिले सोने का इस्तेमाल मंदिर के दरवाजे और छत बनाने में किया जाएगा।
सोने की परत चढ़ाने का कार्य जनवरी 15 से 19 के बीच पूरा हो गया है। जब मंदिर को वार्षिक निर्धारित कार्यक्रम के लिए बंद किया गया था। इस दौरान मूर्ति को केसरिया रंग में रंगा गया और प्राण प्रतिष्ठा की गई। 2017 तक मंदिर को 320 करोड़ रुपये का दान मिला था। जिसका उपयोग सामाजिक कार्यों में किया गया था।