-
Advertisement
Republic Day 2020 : राज्यपाल दत्तात्रेय ने रिज पर फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी
Last Updated on January 26, 2020 by Sintu Kumar
शिमला। 71वें गणतंत्र दिवस पर राजधानी शिमला में रिज (Shimla Ridge) पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने ध्वजारोहण किया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने खुली जीप में रिज मैदान पर परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस अवसर पर सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) के अलावा चीफ व्हिप नरेंद्र बरागटा, कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य सिंह, चौपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा, शिमला नगर निगम की मेयर सत्या कौंडल भी रिज पर मौजूद हैं। कार्यक्रम के दौरान रिज पर प्रदेश के सभी जिलों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सरकार के हर विभाग की झांकियां भी दिखाई गई।
राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने कहा आज का दिन देश और प्रदेश के लिए गौरव का दिन हिमाचल प्रदेश देश के बाकी राज्यों के साथ तरक्की और बुलंदी के रास्ते में तेजी से बढ़ रहा है। आज के दिन सभी को प्रदेश को हर क्षेत्र में आगे ले जाने का प्रण लेना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहे बेहतरीन प्रयास प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए सभी के प्रयास जरूरी है।
यह भी पढ़ें: Kangana को Padma Shri award की घोषणा से मंडी में खुशी की लहर, पिता बोले – बेटी पर नाज है
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा हिमाचल सरकार प्रदेश के हर एक नागरिक की सुविधा और विकास के लिए कृतसंकल्प है। हिमाचल प्रदेश गौरव और वीरता के लिए जाना जाता है। 26 जनवरी के मौके पर हिमाचल प्रदेश की 2 हस्तियों का पदम पुरस्कारों के लिए चुना जाना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। सीएम ने कहा कि छोटे से राज्य से लगातार इस सम्मान के लिए प्रदेश के नागरिकों का चुना जाना हर्ष का विषय है। हम उम्मीद करते हैं कि यह परंपरा साल दर साल आगे बढ़ती रहेगी जयराम ठाकुर ने सुखोई विमान उड़ाने वाले हिमाचल प्रदेश के कैप्टन गौरव चौहान को भी बधाई दी जिसने गणतंत्र दिवस के मौके पर आज दिल्ली में सुखोई उड़ान भरकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया। सीएम ने कहा यह तमाम गतिविधियां हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव और सम्मान का विषय है और हम सभी अपने प्रदेश के इन महान सपूतों को आज नमन करते हैं और बधाई अर्पित करते हैं