-
Advertisement
CAA : शाहीन बाग़ में भड़काऊ भाषण देने वाले शरजील के खिलाफ FIR दर्ज, 3 गिरफ्तार
Last Updated on January 26, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन क़ानून (CAA) के विरोध में शाहीन बाग़ (Shaheen Bagh) में भड़काऊ भाषण देने वाले जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के छात्र शरजील इमाम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, बताया जा रहा है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही शरजील अंडर ग्रॉउंड हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है। बता दें, शरजील के खिलाफ दिल्ली पुलिस के पहले उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) और असम (Assam) में भी राजद्रोह का मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें: संविधान ने हर नागरिक को राजा बनाया लेकिन, अनुशासन जरूरी’ : मोहन भागवत
दोस्तों शाहीन बाग़ की असलियत देखें:
१)असम को इंडिया से काट कर अलग करना हमारी ज़िम्मेदारी
२)”Chicken Neck” मुसलमानो का है
३)इतना मवाद डालो पटरी पे की इंडिया की फ़ौज Assam जा ना सके
४)सारे ग़ैर मुसलमानो को मुसलमानों के शर्त पर ही आना होगा
If this is not ANTI NATIONAL then what is? pic.twitter.com/kgxl3GLwx1— Sambit Patra (@sambitswaraj) January 25, 2020
शरजील इमाम के बिहार स्थित पैतृक आवास पर पुलिस ने छापेमारी कर उसके चचेरे भाई समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। केन्द्रीय एजेंसियों ने जहानाबाद पुलिस के साथ शनिवार देर रात शरजील के घर पर छापेमारी की थी। गौर हो, शरजील इमाम ने 16 जनवरी को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नागरिकता कानून के विरोध में सभा की थी। जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में वह कहते सुनाई पड़ रहा था कि हम भारत से पूर्वोत्तर को अलग कर सकते हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम भारत से असम को काटें। जब ऐसा होता है उसके बाद ही सरकार हमारी बात सुनेगी।