-
Advertisement
Robert Pattinson हैं दुनिया के सबसे हैंडसम मर्द, जानिए Top 10 लिस्ट में किसका है नाम
Last Updated on February 10, 2020 by Deepak
ये तो हर कोई जानना चाहता है कि आखिर दुनिया का सबसे हैंडसम पुरुष और खूबसूरत महिला कौन हैं। साल 2019 में बेला हदीद को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब मिला था। दुनिया के सबसे हैंडसम मर्द की बात करें तो वह हैं रॉबर्ट पैटिंसन (Robert Pattinson)। कॉस्मेटिक सर्जन डॉक्टर जूलियन डी सिल्वा ने दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों के बारे में बताया है और उनकी रिपोर्ट के अनुसार रॉबर्ट दुनिया के सबसे हैंडसम मर्द हैं। हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिंसन ट्विलाइट और द किंग जैसी शानदार फिल्मों से फेसम हुए। डॉक्टर जूलियन ने ‘गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी फाई’ फॉर्मूले के तहत ही रॉबर्ट पैटिंसन को दुनिया का सबसे हैंडसम पुरुष बताया है। इस तकनीक के जरिए वे पहले दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं (Beautiful women) की लिस्ट जारी कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: Oscar Awards 2020 : वॉकीन फिनिक्स बेस्ट एक्टर, रेने जेलवेगर ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब
33 वर्षीय एक्टर की आईब्रो, आंखें, जबड़े, नाक, होंठ और जनरन फेशल शेप को जब ‘गोल्डन रेशियो’ के जरिए मापा गया तो जूलियन ने सबसे बेहतर रिजल्ट पाया। खूबसूरती का आकलन करने वाली इस अत्याधुनिक तकनीक में रॉबर्ट पैटिंसन को सबसे ज्यादा को 92.15% अंक मिले हैं। हैंडसम मर्दों (Handsome man) की लिस्ट में उन्हें नंबर-1 माना गया है। हैंडसम पुरुषों की इस लिस्ट में रॉबर्ट पैटिंसन के बाद इंग्लिश एक्टर हेनरी कॉविल को दूसरे स्थान पर रखा गया है। लिस्ट में हेनरी ने 91.64% स्कोर किया है। तीसरे स्थान पर हॉलीवुड स्टार ब्रैडली कूपर को जगह मिली है।
अमेरिकी के प्रसिद्ध एक्टर ब्रैड पिट (Brad Pitt) इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। वहीं, अमेरिकन एक्टर जॉर्ज क्लूनी भी इस लिस्ट में ज्यादा पीछे नहीं है। जॉर्ज क्लूनी पांचवें स्थान पर हैं। एक्समैन और दि वुलवरिन जैसी शानदार फिल्मों में अपने किरदार का लोहा मनवाने वाले हॉलीवुड एक्टर ह्यू जैकमैन छठे नंबर पर हैं। फुटबॉल ग्राउंड पर अपने कलात्मक खेल से फैंस का दिल जीतने वाले इंग्लैंड के पूर्व प्रोफेशनल फुटबॉलर डेविड बेखम सातवें नंबर पर है। इंग्लिश एक्टर इदरिस एल्बा दुनिया के आठवें सबसे खूबसूरत इंसान माने गए हैं वहीं, अमेरिका के लोकप्रिय रैपर कान्ये वेस्ट को नौवां सबसे हैंडसम पुरुष माना गया है। कनाडा के सुपरस्टार रियान गॉस्लिंग का नाम लिस्ट में 10वें नंबर पर है।