-
Advertisement
47, 43, 8, 0, 0: देश की राजधानी में Congress का पतन, क्रोनोलॉजी समझिए
Last Updated on February 11, 2020 by
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Aseembly Election) की सभी 70 सीटों पर रुझान आ गए हैं। अभी तक सामने आए रुझानों में सूबे में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (AAP) बढ़त बनाए हुए नजर आ रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) करीब 10 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। इस सब के बीच सबसे बुरा हाल है देश के सबसे पुराने और सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाले दल कांग्रेस का। अभी तक आए रुझानों से इस बात की उम्मीद नहीं दिख रही है कि कांग्रेस (Congress) अपना खाता खोल भी पाएगी। गौरतलब है कि सूबे में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले कांग्रेस शीला दीक्षित के नेतृत्व में लगातार 15 साल शासन कर चुकी है।
यह भी पढ़ें: हो जाएं तैयार,जलशक्ति विभाग में होगी 1578 कर्मियों की भर्ती
दिल्ली में हुए पिछले 5 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सीटों का आंकड़ा 47, 43, 8, 0, 0 ऐसा रहा है। इन आंकड़ों के जरिए देश की राजधानी की राजनीति में हो रहा कांग्रेस का पतन साफ नजर आ रहा है। एक समय में आम आदमी की समस्याओं और महंगाई को चुनावी मसला बताकर बीजेपी की रसकार गिराने वाली कांग्रेस के पास आज के समय में कोई बड़ा मुद्दा नहीं बचा है। कॉमनवेल्थ घोटालों के आरोप और अन्ना आंदोलन के बाद आम आदमी पार्टी के उदय के साथ दिल्ली में शुरू हुआ कांग्रेस का पतन अब तक जारी है। जिसने उसे पिछले चुनाव से शून्य पर स्थापित कर रखा है। तो ऐसे में यह देखना अहम होगा कि कांग्रेस इस शून्य कि स्थिति से निकलने के लिए क्या प्रयास करती है। खबर लिखने तक कांग्रेस एक भी सीट पर न तो आगे थी और न ही किसी सीट पर उसे जीत मिली।