-
Advertisement
पद्मश्री सम्मानित Fashion Designer वेंडेल रॉड्रिक्स का गोवा में 59 वर्ष की उम्र में निधन
Last Updated on February 12, 2020 by Deepak
गोवा। देश के मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स (Wendell Rodricks) का 59 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गोवा स्थित अपने आवास पर आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉडरिक्स का निधन हार्ट अटैक (heart attack) के कारण हुआ। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गुरुवार को शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 2014 में भारत सरकार ने वेंडेल को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री (Padma Shri) से सम्मानित भी किया था।
सामाजिक मुद्दों, पर्यावरण व गे अधिकारों को लेकर आवाज़ उठाने वाले रॉड्रिक्स ने 2002 में जेरोम मैरेल से शादी की थी। वेंडेल हाई फैशन की दुनिया में जाना-माना नाम थे और अपने गांव में वह green crusader के नाम से भी मशहूर थे। वेन्डेल रोड्रिक्स के डिजाइन किए हुए कपड़े अक्सर फिल्मों में भी कलाकार पहनते थे। वह फैशन के गलियारे के एक अलग पहचान रखते थे। वेन्डेल रोड्रिक्स के निधन की खबर बॉलीवुड में आग की तरह फ़ैल रही है और कई कलाकारों को इसपर विश्वास नहीं हो रहा हैं। उन्होंने साल 2003 में अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ की विवादित फिल्म बूम में कैमियो रोल प्ले किया था। उन्होंने इसके अलावा साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म फैशन में अपने आपके कैरेक्टर को प्ले किया था।