-
Advertisement
दो मुर्गों की Fight में मालिक ने धोए जिंदगी से हाथ, जानें हैरान कर देने वाला मामला
Last Updated on February 23, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। आपने मुर्गों की लड़ाई (Cockfight) तो देखी ही होगी, लेकिन जिस लड़ाई के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वो अपने आप में ही अनोखी है क्योंकि इस लड़ाई में मुर्गों के मालिक को अपनी जान से हाथ धोने पड़ गए। जहां मुर्गों की लड़ाई में 25 साल के एक शख्स की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Doctor ने की रुलाने की कोशिश तो नवजात ने दिया ऐसा Reaction, सोशल मीडिया पर हो गई वायरल
मामला पश्चिम बंगाल (West Bengal) के पुरुलिया (Purulia) जिले का है। जहां, एक गांव में मुर्गों की लड़ाई करवाई जा रही थी। इसी दौरान असीम महतो नाम का एक शख्स भी अपने मुर्गे को लेकर इस प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचा। इस लड़ाई में उसका मुर्गा जीत गया और वह ईनाम के तौर पर हारे हुए पक्ष का मरा हुआ मुर्गा अपने कंधे पर लटकाकर जाने लगा। उस समय मुर्गे ने अचानक उसके गले पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि मुर्गे के पैरों पर एक ब्लेड बंधा हुआ था जिस कारण ये घटना हुई। इससे असीम के गले की नली कट गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।