-
Advertisement
Shimla : खाई में गिरी कार, चालक की गई जान, पत्नी-बहन घायल
Last Updated on February 23, 2020 by
शिमला। ढली थाना के तहत करियाल घाट में एक कार खाई में गिर गई। हादसे (Accident) में चालक की मौत हो गई जबकि कार में सवार दो महिलाएं घायल हुई हैं। हादसा रविवार सुबह साढ़े 9 बजे के करीब मुंडघाट नामक स्थान पर हुआ। मृतक की पहचान 36 वर्षीय नितिन शर्मा निवासी मुंडघाट के रूप में हुई है। हादसे में नितिन की पत्नी मोनिका शर्मा और बहन पूजा शर्मा घायल हुई हैं। घायलों को आईजीएमसी (IGMC) में भर्ती करवाया गया है।
यह भी पढ़ें: Kullu: धामण पुल के सेंटर चैनल टूटे, यातायात ठप-आउट सराज की 58 पंचायतों का संपर्क टूटा
जानकारी के मुताबिक तीनों लोग सुबह कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। मुंडघाट में संतुलन खोने से कार खाई में लुढ़क गई। पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर आईजीएमसी पहुंचाया, जहां बुरी तरह घायल नितिन को डॉक्टरों ने मृत करार दिया। फिलहाल घायल महिलाओं की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसपी शिमला ओमापति जम्वाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।