-
Advertisement
बॉलीवुड स्टार्स को धमकाने वाला गैंगस्टर रवि पुजारी द. अफ्रीका में Arrest
Last Updated on February 23, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स को धमकी देने और कई हत्याओं के आरोपी गैंगस्टर रवि पुजारी (Gangster Ravi Pujari)को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गैंगस्टर को द. अफ्रीकी देश सेनेगल और भारतीय खुफिया अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि पिछले साल सेनेगल से बेल मिलने के बाद पुजारी दक्षिण अफ्रीका भाग गया था। रवि पुजारी को भारत लाने की सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। उसे किसी भी समय भारत लाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:खुशखबरी : अब गाड़ी चलाना और खाना पकाना होगा सस्ता, Natural Gas के दाम में आएगी कमी
रवि पुजारी सेनेगल में एंटोनी फर्नांडिस के नाम से रह रहा है। उसने इसी नाम से एक फर्जी पासपोर्ट (Passport)बनाया था जो उसे 10 जुलाई, 2013 को जारी हुआ था और 8 जुलाई 2023 को इसकी वैधता खत्म होनी थी। उसे वहां एक व्यवसायी (Business Man)के रूप में मान्यता मिली थी। वह सेनेगल, बुर्किना फासो और पड़ोसी देशों में ‘नमस्ते इंडिया’ नाम से रेस्टोरेंट की चेन चला रहा है। रवि पुजारी लगभग 15 साल से भारत से फरार चल रहा था। रवि पुजारी के खिलाफ फिरौती, हत्या, ब्लैकमेल और धोखाधड़ी (Fraud)से जुड़े कई आरोप हैं। जबकि, 200 से ज्यादा मामलों में उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है। किसी समय रवि छोटा राजन के लिए काम करता था। इससे पहले ये दोनों 1990 तक दाऊद इब्राहिम से जुड़े थे।