-
Advertisement
शिक्षा विभाग ने जारी की 900 पदों को भरने की अधिसूचना, JBT के भी भरे जाएंगे 1225 पद
Last Updated on February 23, 2020 by Vishal Rana
धर्मशाला। विवादों में रही टीजीटी (TGT) शिक्षक भर्ती के बीच शिक्षा विभाग (Education Department) ने 900 पदों को भरने की मंजूरी दी है। वहीं शिक्षा विभाग ने बीते रोज भी जेबीटी के 1225 पद भरने को अपनी मंजूरी दी थी। यानि के अब शिक्षा विभाग कुल 2125 शिक्षकों (Teachers) के पदों को भरेगा। पदों की भर्ती 50 फीसदी बैचवाइज आधार पर की जाएगी जबकि 50 फीसदी भर्ती कमीशन के तहत की जाएगी। इस संबंध में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा रोहित जम्वाल की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
बता दें कि राज्य मंत्रिमंडल ने शिक्षा विभाग में कुल 3636 पदों को भरने की मंजूरी दी थी। इसी के अनुरूप शिक्षा विभाग ने जेबीटी, टीजीटी, भाषा अध्यापक और शास्त्री के पदों को भरने की अलग अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। विभाग ने इसके लिए आरक्षण रोस्टर तैयार करना शुरू कर दिया है। पहले से चल रही भर्ती में विषय संयोजन (सब्जेक्ट कंबिनेशन) को अभ्यार्थियों ने कोर्ट में चुनौती दी है, जिसके बाद भर्ती रुकी हुई है। वहीं एसएमसी शिक्षक भी सरकार से मांग कर रहे हैं कि उनके स्थान पर नियमित पद न भरे जाएं। शिक्षा विभाग ने इस पर कानूनी राय मांगी गई है। वहीं, कोर्ट के आदेश का भी इंतजार किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में 6 से 8 महीने का समय लग जाता है। तब तक इसको लेकर कानूनी राय भी आ जाएगी।