-
Advertisement
रिज पर पधारे डोमेश्वर देव
Last Updated on March 2, 2020 by Deepak
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक रिज पर देवता डोमेश्वर गुठान का 20 साल बाद जातर उत्सव आयोजित हुआ। शिमला व सोलन जिलों की 18 ठकुराइयों और 22 रियासतों के प्रमुख देवता डोमेश्वर का पारंपरिक नृत्य रिज में आयोजित किया गया। जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग रिज पर पहुंचे। देवता का स्वर्ण जटित प्रतिमा युक्त पालकी का नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा। जातर उत्सव को देखने के लिए रिज पर खूब भीड़ जुटी। इस भीड़ में हिमाचल उच्च न्यायालय के मुख्य मुख्य न्यायाधीश एल. नारायण स्वामी सहित दूसरे न्यायाधीश व कई गणमान्य भी मौजूद रहे। देव पालकी के चारों ओर देवलुओें का पारंपरिक वेशभूषा में परंपरागत चोल्टू नृत्य हुआ।